फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जम्मू में मौत

Fri, 13 Jan 2023 10:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरनकोट में देसी बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। 
विज्ञापन
धौलपुर में ओवरब्रिज से गिरे दो भाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के सुरनकोट में देसी बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। तहसील के दरा सांगला इलाके में गुरुवार को अज्ञात शिकारी द्वारा 12 बोर की बंदूक से दागी गई गोली के छर्रे लगने से नौ वर्षीय बच्चा अरफान घायल हो गया था।

विज्ञापन


उसका उपचार जीएमसी जम्मू में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद बच्चे के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शिकारी की तालाश तेज कर दी है।

गौरतलब है कि सुरनकोट तहसील के गांव दरा सांगला निवासी नौ वर्षीय अफरान अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ वीरवार को अपने साथियों के साथ गांव दरा सांगला के बाहर जंगल में स्थित टिपर से जियारत पर गया था। जहां देसी 12 बोर की बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। उसकी पीठ, टांग और पेट में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन


इसके उपरांत साथियों ने उसे घायल अवस्था में उसके घर पहुंचाया था, जहां से परिजनों ने देर शाम उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जीएमसी राजोरी भेज दिया गया था। राजोरी से उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया था। शुक्रवार सुबह जख्मों और देसी बंदूक के छर्रो से शरीर में फैल गए जहर के कारण अरफान की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें