फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के कार्यान्वयन पर नजर रखेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल हब कवायद के कार्यान्वयन के लिए केंद्र शासित स्तर की दस सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव को समिति में अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समिति में आवास एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव स्तर के प्रतिनिधि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त सचिव व स्कूली शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव स्तर के प्रतिनिधियों को भी समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

जेएंडके एसडीएम के प्रबंध निदेशक को सदस्य सचिव व कौशल विकास विभाग के निदेशक को भी समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। जम्मू व श्रीनगर की जिला कौशल समितियों के अध्यक्ष जोकि संबंधित जिलों के उपायुक्त हैं उन्हें भी समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने समिति को प्रत्येक 15 दिन में बैठक कर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल हब कवायद पर हो रहे कार्य की समीक्षा करने के लिए कहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें