फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कंग्रेस नेता भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में रविवार को अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में किश्तवाड़ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बडेयाल समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हो गए। महासचिव एवं किश्तवाड़ से पूर्व विधायक सुनील शर्मा व महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में रवींद्र रैना ने राज बडेयाल व अन्य प्रमुख नागरिकों व नेताओं का भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर पर भाजपा ओर मजबूत होगी।
विज्ञापन

राज बडेयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में प्रतिबद्धता को देखते हुए वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में आकर लोगों की और बेहतर सेवा कर पाएंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राज परिहार, महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री बाली भगत और तारिक कीन आदि भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें