फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पारा हाई: राहुल गांधी के दौरे के बाद महबूबा पहुंचीं जम्मू संभाग, भाजपा और अपनी पार्टी ने भी लगाया जोर

Tue, 14 Sep 2021 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने आठ दिवसीय दौरे में राजोरी पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ भी जाएंगी। बैठकों से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन पर उतर आए हैं। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के बाद अब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार से आठ दिवसीय दौरे पर जम्मू संभाग में रहेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पहले से ही विधानसभा क्षेत्रों के दौरों में डटे हुए हैं। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी भी जम्मू संभाग में रैलियां कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने आठ दिवसीय दौरे में राजोरी पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ भी जाएंगी। बैठकों से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी। अनुच्छेद 370 पर भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना व तंज कसने के अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाली महबूबा का जम्मू दौरे से सियासत का गरमाना तय है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता    
विज्ञापन


वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना रियासी और कटड़ा विधानसभा क्षेत्रों के दौरों के बाद सोमवार को रामबन विधानसभा क्षेत्र में रहे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के अलावा जन बैठकें कर यहां विधानसभा चुनाव के लिए जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं। वहीं, पार्टी उम्मीदवारों की सूची को भी शार्ट लिस्ट करने का काम चल रहा है। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने भी किश्तवाड़ में सोमवार को रैली के माध्यम से पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

राहुल के दौरे के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ी
राहुल गांधी की जम्मू में कार्यकर्ताओं व नेताओं के कार्यक्रम को संबोधित करने व दो दिन जम्मू में बिताने के बावजूद यहां पर प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमों के बीच गुटबाजी और बढ़ गई है। राहुल गांधी की मौजूदगी में ही आजाद खेमे के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, गुलाम नबी आजाद को प्रदेश में कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कांग्रेस की आंतरिक सियासत और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें