फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: मतदान का समय दो घंटे बढ़ा, 10 अक्तूबर को सुबह सात से शाम चार बजे डाले जाएंगे वोट

Sun, 07 Oct 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासी जिला चुनाव अधिकारी ने निकाय चुनाव के दौरान मतदान करने के समय को दो घंटे के लिए बढ़ा दिया है। अब मतदाता सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे। इससे पहले मतदान करने का समय सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का था। मतदान दस अक्तूबर पहले नवरात्र के दिन को होगा।
विज्ञापन


एसीआर हरबंस शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर समय को मुख्य चुनाव अधिकारी ने दो घंटे के लिए बढ़ाया है। उम्मीदवार तथा उनके एजेंट को सुबह सवा छह बजे तक अपने अपने मतदान केंद्र तक पहुंचना होगा। इसके बाद ठीक सात बजे मतदान को शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि म्यूनिसिपल कमेटी रियासी में कुल 4530 मतदाता है। तेरह वार्ड में कुुल 52 उम्मीदवार पार्षद पद की दौड़ में शामिल है। कांग्रेस ने 13 भाजपा ने 12 तथा नेशनल पैंथर्स पार्टी ने छह उम्मीदवारों को उतारा है। वहीं 21 उम्मीदवार निर्दलीय तौर पर चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें