फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं जल्द होंगी हल : जुगल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। भाजपा नेता एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को विजयपुर का दौरा किया। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता भी थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शर्मा ने क्षेत्र में चल रही गलियों और नालियों आदि की परेशानियों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आश्वासन दिया कि परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। यही कारण है कि देश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों में लोगों ने दिल खोलकर भाजपा को वोट दिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय देश में गरीबों के लिए दर्जनों योजनाएं चल रही हैं। इनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। इस मौके पर डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे, पार्षद रवि कुमार शर्मा, जयराम शर्मा, अजय शर्मा, अमित दुबे, उधम सिंह, ननु शर्मा, गिरधारी लाल, विक्की शर्मा, धीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें