फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय ने अध्यक्ष और बलदेव ने उपाध्यक्ष पर के लिए भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। नगर पालिका अखनूर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बने गतिरोध पर विराम लगाने के लिए वीरवार को प्रदेश भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष के लिए बलदेव राज का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। मौके पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवारों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित में ईओ रजत आवरोल को नामांकन पत्र दिया। हालांकि अभी तक इस गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। नामांकन भरने के दौरान दूसरे खेमे से पांच पार्षद मौजूद नहीं होने पर विरोध के संकेत की आशंका जताई जा रही है।
जिला प्रभारी रेखा महाजन और अखनूर की प्रभारी जगदीश भगत भी इस मौके पर मौजूद रहे। रेखा महाजन ने बताया अध्यक्ष पद के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष पद पर बलदेव राज का चयन किया गया है, यह फैसला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और सभी पार्षदों की उपस्थित में लिया गया है।
विज्ञापन

संजय सराफ ने उन्हें जिम्मेदारी देने के फैसले पर पार्टी का आभार जताया। कहा कि अखनूर कसबे में सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। नामांकन भरने के दौरान चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, खेमा देवी, अमिता गुप्ता, कुलदीप राज, दीपक मनी आदि उपस्थित थे। बता दें कि दूसरे खेमे में दीपेश सिंह, राकेश मल्होत्रा, शिल्पा महाजन, रशमी कुमारी, करण सिंह इस दौरान उपस्थित नहीं रहे। अभी तक प्रदेश भाजपा हाईकमान द्वारा गुटबाजी खत्म करने का प्रयास सफल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें