फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई: सुखनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चैनलों की सफाई किए बिना ही नदी से पानी छोड़ दिया गया है। यह आरोप भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुखनंदन चौधरी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में लगाया है। इस दौरान उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण चैनलों के उचित रखरखाव के बिना पानी छोड़ दिया गया है। इसमें जल मार्गों की सफाई नहीं की गई। अधिकारियों ने दिखावे के लिए बिना सफाई के ही बैसाखी पर नहरें खोल दी हैं। इस कारण पानी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। वर्तमान में धान की बुआई की जानी है। डी-9 रणवीर नगर में सफाई का काम अधूरा है। इस खामी के कारण जल चैनल पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। बीएसएफ पित्तल पोस्ट के पास डी-17 रणवीर कनाल में भी काम पूरा नहीं किया गया है। आपूर्ति व्यवस्था में इस खराबी के कारण बाड़ के बाहर के क्षेत्र क्षतिग्रस्त हैं। आखिरी पंचायतों निकोवाल जैसी सीमाओं तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने लिफ्ट सिंचाई योजना का मुद्दा भी उठाते हुए नलकूपों का रखरखाव पर जोर दिया। इस नुकसान के लिए उपराज्यपाल को उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें