फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवाओं से कर रही खिलवाड़: अपनी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के बाद जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने 2019 में सृजित पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने पर जाने के प्रदेश सरकार के आदेश पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय गांधीनगर में शनिवार को प्रेसवार्ता में महासचिव विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि सरकार को तत्काल युवा विरोधी आदेश को वापिस लेना चाहिए। अफसरशाही को जमीनी स्थिति की जानकारी नहीं हैं। वह मनमाने फैसले लेकर प्रदेश के युवाओं से खिलवाड़ कर रही है। जम्मू कश्मीर में बेरोजगार की समस्या देश के अन्य राज्यो की तुलना में ज्यादा हैं। सरकारी विभागों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने का मामला हो या वोकेशनल शिक्षकों, आंगनवाड़ी वर्कर्स का मसला अफसरशाही मसलों को हल नहीं कर रही है। उन्होंने जल्द प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाने की भी मांग की। इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष नम्रता शर्मा, संभागीय सचिव डॉ. रोहित गुप्ता, युवा इकाई के उपाध्यक्ष रकीक अहमद खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें