फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व विधायकों समेत कई नेता आज भाजपा में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक कर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली है। चुघ की मौजूदगी में रविवार को दो पूर्व विधायकों समेत अन्य पार्टियों के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज और कमल अरोड़ा के अलावा पूर्व डिप्टी मेयर धर्मवीर जमवाल अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थाम सकते हैं। नेकां के पूर्व संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज ने भी नेकां से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कमल अरोड़ा बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से नेकां के पूर्व विधायक हैं।
राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व महासचिव संगठन अशोक कौल से बैठक कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं से लेकर पार्टी की गतिविधियों और सियासी हालात की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

चुघ रविवार को देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित होने वाली रन फार यूनिटी दौड़ में भी हिस्सा लेंगे। यह दौड़ पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधीनगर से शुरू होकर बाहु प्लाजा स्थित सेंट्रल पार्क में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें