जम्मू। देश में कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ के पार पहुंचने प्रदेश भाजपा ने वीरवार को कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। भाजपा नेताओं ने वीरवार को त्रिकुटा नगर स्थित शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया।
इनमें प्रदेश के टीकाकरण अफसर डॉ. शाहिद हुसैन, प्रदर्शक प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी, मेडिकल अफसर डॉ. विनिता कोतवाल, वरिष्ठ फार्मासिस्ट प्रीतपाल सिंह, लैब अस्सिटेंट केवल कृष्ण, लैब सहायक पंकज गुप्ता, एनओ सूरज प्रकाश, पुनीत कौर, प्रीति आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, विबोध गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, टीकाकरण प्रभारी अरविंद गुप्ता, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, सासंद जुगल किशोर शर्मा ने गांधी नगर अस्पताल में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया।