फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शांति के लिए हितधारकों को बातचीत में शामिल करें: सडोत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेकां के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति के लिए हजारों नेकां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राजनीतिक समाधान और स्थायी शांति के लिए सभी हितधारकों को बातचीत में शामिल किया जाए। यह अपील उन्होंने मंगलवार को मंढ़ के संग्रामपुर में आयोजित भूतपूर्व सैनिक विंग की बैठक में की है।
विज्ञापन

सडोत्रा ने पुंछ में सैन्य कर्मियों की शहादत को नमन करने के साथ कश्मीर में चुनिंदा निर्दोष लोगों की हत्याओं की निंदा की। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण खासतौर पर कश्मीर में 1990 जैसे हालात बन रहे हैं, जो दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी हितधारकों को साथ लेकर बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएं। आम लोगों में विश्वास बढ़ाया जाए। कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। इस दौरान मंगल दास शर्मा, घसीटा राम, जोगेंद्र भगत, राकेश शर्मा, चौधरी गोविंद, रंजीत सिंह, नारायण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें