विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के सांबा जिला प्रधान सौदागर गुप्ता और अजय शर्मा की देखरेख में विजयपुर में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोग नेकां में शामिल हुए।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान रतन लाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के साथ सबका साथ सबका विकास का वादा किया था। जनता का विकास तो हुआ नहीं, लेकिन महंगाई बेरोजगारी और महंगाई जरूर आसमान छूने लगी। आज लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। कोई फरियाद लेकर अधिकारियों के पास जाता है, तो उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
नेशनल कांफ्रेंस ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। हर गरीब, लाचार की मदद करती है। सांबा जिला प्रधान सौदागर गुप्ता ने क्षेत्र की दिक्कतों की जानकारी प्रांतीय प्रधान रतन लाल गुप्ता को दी। इस मौके पर पंच, सरपंच, डीडीसी, बीडीसी सदस्यों के अलावा पार्टी के चंद्र सिंह, कुलदीप वर्मा, अजय शर्मा मौजूद रहे।