फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव की तैयारी के निर्देश दे कश्मीर रवाना हुई महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग का नौ दिवसीय दौरा पूरा कर बुधवार को कश्मीर लौट गई। लौटने से पहले महबूबा ने जम्मू संभागीय इकाई के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने व स्थानीय मुद्दों को जोरशोर से जनता के बीच उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महबूबा ने उपाध्यक्ष हमीद चौधरी और महासचिव अमरीक सिंह रीन की मौजूदगी में जम्मू इकाई के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को तेजी से चलाए जाने की जरूरत है।
पार्टी की गतिविधियों में निरंतरता लाने के लिए बैठकें होती रहनी चाहिएं ताकि लोगों के बीच पीडीपी के पक्ष की जानकारी मिलती रहे। वहीं इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने महबूबा को बताया कि उनका दौरा सफल रहा है और उनके निदेशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें