फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कश्मीर विस्थापित जिला ने उपलब्धियो की रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा कश्मीर विस्थापित जिला अध्यक्ष चांद जी भट ने शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने विस्थापित शिविरों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने और पुनर्वास के लिए 2000 करोड़ की राशि खर्च की है। पीएम रोजगार पैकेज के तहत छह हजार नौकरियां मुहैया करवाने के अलावा पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए 6000 आवासीय सुविधाओं की भी मंजूरी दी है। कश्मीरी पंडित विस्थापितों को मिलने वाली राहत राशि में करीब दोगुनी बढ़ोतरी की गई।
प्रत्येक विस्थापित सदस्य को 1650 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर राहत राशि को 3250 रुपये प्रति सदस्य किया गया है। कश्मीरी पंडितों के सियासी सशक्तिकरण के लिए विधान परिषद में दो सदस्य भेजे गए थे। परिसीमन आयोग ने अब अपनी रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर विधानसभा में दो सीटें कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षित रखने की सिफारिश की है। इस अवसर पर एचके राजदान, संजय भट, स्वीटी कौल, राजीव पंडिता, विमल रैना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें