परगवाल में पुलिस पब्लिक मीट के दौरान लोगों को संबोधित करते एसडीपीओ वरूण जंडियाल
परगवाल। परगवाल की चौकी परिसर में शनिवार को पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन हुआ। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में एसडीपीओ वरुण जंडियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग और नागरिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
क्षेत्र के सरपंचों ने प्रत्येक पंचायत में खनन ब्लॉक खोले जाने की मांग के साथ साथ चिनाब पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया जाए। एसडीपीओ अखनूर वरुण जंडियाल ने सभी मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए प्रतिभागियों से विशेष रूप से तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कोविड दिशा निर्देश के पालन के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने लोगों से नाबालिगों को वाहन खासकर मोटरसाइकिल या स्कूटी न चलाने देने के साथ-साथ उन्होंने प्रतिभागियों से यह सुनिश्चित करने में पुलिस की मदद करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को सीमा पार से नार्को तस्करी की संभावना से भी अवगत कराया। सभी से अनुरोध किया कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर पुलिस को सूचित करने की बात कही।
सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह परिहार ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए पुलिस का पूरा सहयोग होगा। आखिर में वहां दो मिनट का मौन रखकर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर वीडीसी अध्यक्ष निशा कुमार, सरपंच भूपेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, पंच अशोक शर्मा, कुलदीप राज, शोभा शर्मा, संतोख सिंह, उतम सिंह, वचन सिंह, पवन सिंह, मदन सिंह टोनी समेत कई लोग उपस्थित थे।