विशनह कस्बे में नेशनल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले रविंद्र सिंह का स्वागत करते भाजप?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। 64 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पिस्टल स्पर्धा में एक स्वर्ण और दो रजत पदक लेने के बाद रविंद्र सिंह का शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने गांव हरसा दबड गांव निवासी सेना के जवान रविंद्र सिंह को फूल मालाओं से लादकर गांव तक पहुंचाया।
रविंद्र सिंह ने बताया कि अब फरवरी में विश्व कप में भाग लेने के लिए वह तैयारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका चयन हुआ, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण भाग नहीं ले पाए। इस बार पूरी तैयारी चल रही है। विश्वकप चैंपियनशिप में भाग लेकर वह देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
इस मौके पर नारायण दत्त शर्मा, सुशील कुमार, सुरजीत सिंह चाढ़क और अन्य मौजूद रहे।