फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलने आए लोगों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में खुद को श्रीनगर और पुलवामा के बताने वाले संदिग्धों ने धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से आने की बात बताई है। इसकी भनक लगते ही खलबली मच गई। पुलिस ने तीनों की शिनाख्त के लिए संबंधित थाने को सूचित किया है। फिलहाल तीनों पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन


वीरवार की सुबह शहर के पुराने बस अड्डे के निकट ईसाई परिवारों में जाकर धर्म परिवर्तन की इच्छा जता रहे इन तीनों संदिग्धों की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। इसी मुहल्ले में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने खुद को ईसाई बिरादरी का बताकर पूरा माजरा जानने का प्रयास किया।

इस दौरान संदिग्धों ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पता चला है कि कठुआ में धर्म परिवर्तन करवाया जा सकता है। इसके बदले उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसी के चलते वह कठुआ में धर्म परिवर्तन के लिए आ गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

धर्म बदलकर पैसा हासिल करना चाहते थे

संदिग्धों की बात जानने के बाद पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया। सिटी थाना प्रभारी संजीव सलाथिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के कब्जे से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ है।

वह खुद को गरीब बता रहे हैं और धर्म बदलकर पैसा हासिल करना चाहते थे। बहरहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दो व्यक्ति श्रीनगर से हैं, जबकि एक पुलवामा का रहने वाला बता रहा है। तीनों की शिनाख्त के लिए संबंधित पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें