फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी से पहले 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार पीर पंजाल क्षेत्र में चल रहे करीब 15 आतंकी परीक्षण केंद्रों में करीब 200 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। रियासत में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के दौरान घुसपैठ में पूरी तरह नाकाम रहे आतंकियों पर पाकिस्तान की ओर से 26 जनवरी से पहले घुसपैठ करने का दबाव है।
विज्ञापन


राजोरी स्थित सेना की 25 इनफेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल सरनजीत सिंह ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि सेना एलओसी पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है और तैयार है।

जीओसी ने बताया कि 2014 में पुंछ से लेकर अखनूर तक घुसपैठ की 15 कोशिशें की गईं। पर हर बार आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी। जीओसी ने बताया कि सीमा के उस पार भी लांचिंग पैड पर 37 आतंकियों के होने की सूचना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान की सेना और बैट भी पूरी तरह सक्रिय

राजोरी शहर के एएलजी ग्राउंड में सेना के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 25 इनफेंट्री डिवीजन के जीओसी ने बताया कि एलओसी पार आतंकियों की मदद में पाकिस्तान की सेना और बैट भी पूरी तरह सक्रिय हैं। इसकी भी पुख्ता सूचनाएं हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एलओसी के उस पार जमात उद दावा संगठन के संस्थापक और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की उपस्थिति को भी स्वीकार किया।

उनका कहना था कि पाकिस्तान एलओसी और सीमा पार से घुसपैठ कराने में पूरी तरह नाकाम रहा है। इस कारण ही पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर सीज फायर उल्लंघन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें