सीमा सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान शासित कश्मीर से भारतीय सीमा में घुसे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के जवानों ने इस व्यक्ति को उरी सेक्टर के पास से गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ के जवानों ने पीओके के रहने वाले इस संदिग्ध को 18 सितंबर को उरी सेक्टर के गोहलाल गांव से संदिग्ध हालातों में गिरफ्तार किया था।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पीओके के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम कासिम शाह है। सुरक्षाबलों ने इस व्यक्ति को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संदिग्ध के खिलाफ धारा 2/3 आंतरिक मूवमेंट (नियंत्रण) अध्यादेश के तहत मुकदमा दायर कर जांच शुरु कर दी है।
कासिम शाह मुजफ्फराबाद की बाग तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि शाह अपने परिवार झगड़ा करके आया था और सीमा के पास घूम रहा तभी बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।