फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जमीन का मालिकाना अधिकार नहीं मिला

विज्ञापन
राजेश पडगोतर प्रेसवार्ता करते हुए।
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पड़गौत्रा ने कहा कि 75 वर्ष बाद भी लोगों को जमीन का मालिकाना अधिकार नहीं मिला है। अब जबकि अनुच्छेद 370 व 35-ए हट चुके हैं। तो कस्टोडियन विभाग को भी खत्म कर दिया जाना चाहिए। यह विभाग विभाजन के समय यहां रही जमीन की देखरेख के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह यहां प्रेसवार्ता मं पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार कस्टोडियन की भूमि पर रह रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से मकान, दुकानें बनाई हैं। अफसोस की बात यह है कि पिछली सरकारों की अनदेखी के चलते उन्हें आज तक उन्हें मालिकाना अधिकार नहीं मिले। नतीजतन इस जमीन में रहने वाले इस जमीन के नाम पर लोन तक नहीं ले सकते। बेरोजगार बच्चों को लोन लेकर कामकाज दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी वक्फ विभाग बनाया गया था। उसे खत्म कर दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर की बारी है। यहां भी कस्टोडियन विभाग को खत्म करने का समय आ गया है। इससे लाखों युवाओं को लाभ होगा। दशकों से कस्टोडियन की जमीन पर रहने वालों को बच्चों के भविष्य को सुधारने का मौका मिल पाएगा, नहीं तो पैंथर्स पार्टी एक बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रेसवार्ता में खजुर सिंह, पूर्व कैप्टन कर्मचंद शर्मा, सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें