फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों को दिया जाए रोजगार

विज्ञापन
मोहन सिंह
विज्ञापन
विजयपुर। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह सलाथिया ने रविवार को बैठक में कहा कि लगभग तीन साल से एम्स हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। लेकिन आसपास के लोगों को वहां रोजगार नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। क्योंकि पढ़े लिखे लोग रोजगार के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा भाजपा के कई मंत्रियों और नेताओं को अवगत कराया गया है कि यहां जिले के युवाओं को किसी भी तरह का रोजगार नहीं मिल रहा है। मात्र इक्का-दुक्का लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर कुछ समय पहले संगठनों द्वारा विजयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया था और मांग की थी कि पढ़े लिखे लोगों को और मजदूरी करने वाली जनता को जहां पर काम लगाया जाए। उसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इस समय दूसरे राज्य के लोग यहां आकर हर तरह का काम कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। एम्स हॉस्पिटल की चहारदीवारी पर इस समय चार गेट लगाए गए हैं। बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। सिर्फ वही लोग जाते हैं जो ठेकेदार के हैं। या भाजपा से संबंध रखने वाले लोग हैं। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से मांग की कि क्षेत्र के लोगों को वहां रोजगार दिया जाए ताकि बेरोजगारी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें