फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन कराया है। इसमें भाजपा की तरफ से कैप्टन बचन लाल और निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने पर्चा भरा है। बुधवार सुबह 11.00 बजे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा, जिसमें 13 पार्षद मतदान करेंगे।
विज्ञापन

इस चुनाव के शुरू में ही भाजपा बिना चुनाव किए ही अपने उम्मीदवार की जीत की घोषणा कर रही थी, क्योंकि बहुमत में भाजपा के पार्षद अधिक हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विपक्ष से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं होगा, लेकिन आजाद उम्मीदवार के नामांकन करने से समीकरण बदल गए हैं। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव का नतीजा किसी और को भी जा सकता है। क्योंकि इससे पहले भी अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार ने पूरे चुनाव के समीकरण ही बदल दिए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आजाद उम्मीदवार भी कमर कस कर बैठे हैं, और चुनाव में बड़ा रोल अदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें