फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेता के योगदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पीडीपी की तरफ से जिला कार्यालय में स्थापना दिवस साथ मनाया गया। पार्टी के 22 वर्ष पूरे होने पर पीडीपी नेता एवं सांबा जिला प्रधान डॉक्टर हरमेश सिहं सलाथिया व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को सामने रखा। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन पीडीपी नेता हरमेश सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 1999 को पूर्व मुख्यमंत्री सईद ने पार्टी का गठन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के विकास में अहम योगदान दिया। उनके विकास कार्यों को आज भी राज्य की जनता याद करती है। उस समय में राज्य के बहुत ही नाजुक हालात थे। इसके बावजूद पार्टी ने संघर्ष किया और जनता का विश्वास हासिल किया। इस मौके महासचिव सरदार गार सिंह जोगिंदर सिंह, बचन लाल, सूर्ज सिंह व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें