फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने की गैर मुस्लिम कर्मियों को जम्मू स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
यशपाल कुंडल
विज्ञापन
सांबा। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक कश्मीर घाटी में सेवा देने वाले सभी गैर मुस्लिम कर्मचारियों को जम्मू संभाग में स्थानांतरित करने की मांग की उठाई है। कुंडल ने एक बयान में कहा कि कश्मीर में सेवाएं देने वाले सभी कर्मचारी और उनके परिवार अपनी नियुक्ति के स्थान पर असुरक्षा की भावना के साथ मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त स्थिति से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

एक माह से आरक्षित श्रेणी के कर्मचारी जम्मू में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और निर्दोष नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों की हत्या के बाद खतरे की धारणा को ध्यान में रखते हुए अपने संबंधित जिलों में उनके स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। सरकार को इनकी मांगो को मान कर उनको जम्मू में स्थानांतरित करना चाहिए। कुंडल ने कहा कि आरक्षित श्रेणी के कर्मचारी कश्मीर के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में दो दशक से सेवा कर रहे हैं, उन्हें कभी भी अपने जीवन के लिए किसी खतरे का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन सरकार की नाकामियों के चलते उनको हर दिन खतरे के साए में जीना पड़ता है।
कुंडल ने कहा कि इन लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद करके कश्मीर के शिक्षा, राजस्व और अन्य विभागों के क्षेत्र में योगदान दिया है। हालांकि अभी कश्मीरी बाहरी लोगों के लिए स्थिति खतरनाक हो गई है। इसलिए सरकार को सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को जम्मू के जिलों में स्थानांतरित करने का आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें