अग्निपथ योजना पर सेना ने शिविर लगाया और लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
ज्यौड़ियां। सेना की बट्टल बटालियन की तरफ से क्षेत्र के ग्रामीणों को अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक करने के लिए सोमवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के गांव बट्टल, ढखर, जोगवां सहित आसपास के अन्य गांवों मोहल्ले के लोगों, सरपंचों तथा पचों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सेना के अधिकारियों की तरफ से बताए गए अग्निपथ योजना के लाभों को विस्तार से सुना। शिविर के दौरान सेना के अधिकारियों की तरफ से उपस्थित सरपंचों व पंचों को अग्निपथ योजना के लाभों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसमें सेना के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि वह लोग फैलाए जा रहे झूठे प्रचार पर विश्वास न करें, और सभी लोग क्षेत्र के युवाओं को इस अवसरों और उनके लाभों के बारे में शिक्षित करें। सेना के अधिकारियों ने उन्हें प्रेरित किया और क्षेत्र के युवाओं से नामांकन संबंधित हर संभव मार्गदर्शन और सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर होम मिनिस्ट्री, स्टेट मिनिस्ट्री, निजी कंपनियों और संघों द्वारा घोषित विभिन्न नौकरी के अवसरों सहित वार्षिक पैकेज भत्ते, दिव्यांगता, मृत्यु मुआवजा चार साल पूरे होने पर कार्यकाल के बाद के लाभों सहित योजना के विवरण का विस्तार पैंफ्लेट भी वितरित किए।