फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली में रैली के लिए डेढ़ सौ कनाल भूमि की जा रही समतल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिले की पल्ली पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा के लिए 150 कनाल जमीन समतल की जा रही है। पूरी पंचायत में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं, जनसभा में शामिल होने के लिए सांबा जिले से 25 हजार लोगाें को आमंत्रित किया गया है। इसी तरह से अन्य जिलों से भी लोगों को जुटाने के लिए कहा गया है। पल्ली पंचायत में पीएम दौरे पर डीडीसी, बीडीसी, सरपंच, पंच व अन्य लोगों को पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन

---
देश भर में मॉडल बनेगी पल्ली पंचायत
जम्मू-कश्मीर के सांबा की पल्ली पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल बनाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पल्ली पंचायत न सिर्फ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों बल्कि देश भर के पंचायत प्रतिनिधियाें के लिए मिसाल बनेगी। भविष्य में यहां देश भर के पंचायत प्रतिनिधियाें को मॉडल देखने के लिए बुलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पल्ली गांव को पूरी तरह से सौर ऊर्जा संयंत्र से बिजली आपूर्ति होगी। यह जम्मू-कश्मीर का पहला सौर ऊर्जा गांव होगा।
---
आसपास की पंचायतों
से भी उठने लगी मांग
पल्ली पंचायत में जिस तरह से बड़े स्तर पर विकास कार्य में सरकार दिलचस्पी दिखा रही है, उसे लेकर अब आसपास की पंचायतों से भी लोग मांग उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कई पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्र में विकास की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें