सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए नौ मवेशियों को बचाया है। मानसर की पुलिस पार्टी ने वाहन चेकिंग के दौरान एक डंपर पंजीकरण संख्या एचआर 68ए/ 4001 को रोकने का संकेत दिया। चालक ने गति तेज कर दी और भाग गया। पुलिस के पीछा किए जाने पर वाहन को नाके से कुछ मीटर की दूरी पर चालक छोड़ कर फरार हो गया। वाहन की जांच के बाद नौ पशु लदे पाए गए। इस संबंध में थाने में मामला दायर कर लिया है। संवाद