फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स नेता ने किया घगवाल का दौरा, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पैंथर्स पार्टी के नेता राजेश परगोत्रा ने शविार को कार्यकर्ताओं के साथ घगवाल और आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। लोगों ने बताया कि 700 वर्ष पुराने प्राचीन तालाब की स्थिति बहुत जर्जर है। मौजूदा तालाब का उपयोग अवांछित सामग्री को डंप करके भंडार के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन

पैंथर नेता को बताया गया कि यह नरसिंह देव मंदिर का पवित्र तालाब है, जिसका नियंत्रण और प्रबंधन सदियों पुराने महंत करते आ रहे हैं। अब उपायुक्त ने प्रबंधन एक ऐसे व्यक्ति को सौंपा है जो एक राजनीतिक दल से संबंधित है। घगवाल और उसके आसपास के लोगों द्वारा परगोत्रा को बताया कि मंदिर की नकद और वस्तु की पेशकश उस व्यक्ति द्वारा प्राप्त की जाती हैै। उन्होंने कहा कि मंदिर और तालाब की परिक्रमा वाले क्षेत्र में कोई विकास गतिविधि नहीं है। तालाब के आसपास कूड़ा करकट और बेकार सामग्री के मलबे हैं जो दुर्गंध फैला रहे हैं। मंदिर की खूबसूरती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सांबा प्रशासन को वर्तमान व्यवस्था को भंग कर महंत और लोक समिति के माध्यम से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें