सांबा के विजयपुर में पैंथर्स पार्टी की जनसभा मे कार्यकर्ता व नेता
- फोटो : SAMBA
सांबा/ विजयपुर। डीजल नब्बे और पेट्रोल की कीमत सौ रुपये को पार कर गया है। रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार के घर का खर्च नहीं चल रहा है। भाजपा के कार्यकाल में प्याज सौ रुपये और कहीं डेढ़ सौ रुपये के पार पहुंच जाता है। भाजपा अच्छे दिन ला रही है।
यह बातें राज्य के जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने शुक्रवार को विजयपुर में जनसभा को में कही। पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने जनसभा की अध्यक्षता की। हर्षदेव ने कहा कि इस समय भाजपा अमीरों की सरकार है। इससे कुछ औद्योगिक घरानों को फायदा होता है। यशपाल कुंडल ने कहा कि 2014 में भाजपा ने देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए और मुंगेरी लाल के महंगाई पर नियंत्रण का सपना दिखाया, आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। मोदी सरकार और उसके चौकीदार सो चुके हैं।
इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, यशपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।