फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरवहनी में छह करोड़ से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान का सांबा का दो दिवसीय दौरा बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने उत्तरवहनी, पुरमंडल, रामगढ़ व पहाड़ी कस्बा सुंब का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंत्री ने उत्तरवहनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, भेड़, बकरी पालकों, स्थानीय जन प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के साथ बातचीत की। डॉ. बालियान ने उत्तरवहनी में 6 करोड़ की लागत से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के बनने वाले दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 बेड वाले वार्ड, लेबर रूम, बेबी केयर यूनिट, ईसीजी रूम, (माइनर) ऑपरेशन रूम, एक्स-रे रूम के अलावा आवासीय और प्रशासनिक कार्यालय भी होगा। सांबा दौरे के दौरान मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत बीरपुर सामुदायिक तालाब में लाभार्थियों के बीच मछली के बीज वितरित किए।
डॉ. बालियान ने कहा कि पीएमएमएसवाई के तहत मछली उत्पादन पर जोर दें। बाद में मंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की और उनकी वास्तविक मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन को स्थानीय मुद्दों को शीघ्र हल करने का निर्देश दिया, कि वह घर-घर शासन को सक्षम करें।
विज्ञापन

डॉ. बालियान ने पुरमंडल के मंडल गांव में भेड़ और बकरी पालकों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण के लिए सांबा के टीकाकरण दल को सम्मानित किया और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया। इससे पहले उन्होंने रामगढ़ व बरोटा में लोगों की समस्याएं सुनी, गत शाम देव स्थान बाबा गौरण में लोगों के साथ बातचीत की। लोगों ने उन्हें सांबा सुंब मार्ग को पक्का करने, सुंब में डिग्री कॉलेज खोलने, गौरण में पशु चिकित्सा केंद्र खोलने व सुंब में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का दर्जा बढ़ाने की मांग रखी। सरपंचों ने ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष बलवान सिंह व अन्य जिला अधिकारी भी उनकेे साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें