आरएस पुरा। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नायब तहसीलदार माजिद हुसैन ने पार्षद किशोर शर्मा को उप चेयरमैन की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी, कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र के साथ-साथ पार्षद भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद किशोर शर्मा को पूर्व मंत्री तथा पार्षदों ने मुबारकबाद दी तथा माला पहनाकर स्वागत किया। चौधरी ने कस्बे के विकास तथा लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए कहा। शपथ ग्रहण करने पर किशोर शर्मा ने सभी पार्षदों का धन्यवाद किया और कहा कि उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे।
इस दौरान कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।