फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार को लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार ठहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे में माकपा नेता व जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भुखमरी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने कहा कि देश की संपत्तियां पूंजीवादियों को बेची जा रही है, जिससे मध्यम व गरीबों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रहीं। किसान वर्ग की आय दो गुणा करने का नारा देने वाली केंद्र सरकार किसानों की प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों का मुआवजा मुहैया नहीं करा रही, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश भूख सूचकांक में 116वें देशों की सूची में 101 नंबर पर पहुंच गया है। इस सूची में हम आज पाकिस्तान व बंगलादेश से भी नीचे पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में भाजपा के स्वार्थ के लिए हर वर्ग के लोगों की अनदेखी करने पर लोग इसका जवाब विधानसभा के चुनाव में दें, ताकि लोगों की अनदेखी दूर हो सके।
विज्ञापन

बैठक में बाबा राम, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, बोधराज, तिलक राज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें