फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह के युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

विज्ञापन
बिश्नाह में हुए आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में जिला वरिष्ठ उपध्यक्ष देवराज भगत की अध्यक्षता में रविवार को आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी मुनीश सिन्हा की मौजूदगी में क्षेत्र के कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

मुनीश सिन्हा ने कहा कि देश भर में एक लहर चली है। हर कोई आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए व्याकुल है। उसी के तहत बिश्नाह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है। हम लोगों से कहते हैं कि ईमानदारी की हमेशा जीत होती है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता हैं, जिसकी अध्यक्षता में जो कार्यक्रम चल रहे हैं हम आगे भी अपनी ईमानदारी को दूरदर्शी सोच को बनाए रखेंगे। देवराज भगत ने कहा कि हम हमेशा लोगों के दुख सुख में काम आने वाले हैं। इसलिए हम आगे बढ़ कर सेवा कर रहे हैं। हमारी ईमानदारी पर उंगली उठाने वाले आपको नहीं मिलेंगे। वहीं राजेश सिंह राणा ने भी अश्विनी कुमार के साथ कई युवाओं को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरि सिंह, अश्विनी कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें