आरएस पुरा। कांग्रेस नेता ध्यान सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें पहले की तरह आरएस पुरा विधानसभा सीट को बनाए रखने की मांग की। बैठक में ध्यान सिंह ने कहा कि आरएस पुरा विधानसभा का नाम अब जम्मू साउथ आरएस पुरा किया गया है। पंचायत खारिया व मरालिया को बिश्नाह व बन सुल्तान अपर व लोअर को आरएस पुरा में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि चार मार्च के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन आयोग द्वारा कई टुकड़ों में बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आरएस पुरा विधानसभा को पहले की तरह बहाल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अजय कुमार, प्रवीण कुमार, रतन लाल, शाम सिंह, मनहोर लाल ने भी विचार रखे। संवाद