फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत में उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शब-ए-मीराज पर सोमवार को मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अल्लाह की इबादत की। इस दौरान लोगों ने कुरान पाक की तिलावत करने के साथ ही दुनिया में अमनचैन की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

शब-ए-बारात से पहले सोमवार को शब-ए-मीराज मनाया गया। इस दौरान इशा की नमाज अता करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बच्चों में भी अल्लाह की इबादत करने में खुशी का माहौल रहा। इशा की नमाज अता करने के बाद मस्जिद में पहुंचे लोगों ने कुरान पाक की तिलावत की। इसके अलावा अल्लाह की इबादत में नमाज अता करने के साथ ही तस्बीह, कल्मा-ए-शहादत पढ़ा। दूसरी तरफ से लोगों ने आसपास स्थित मजार पर पहुंच कर रोशनी और खुशबू की और दुनिया में अमनचैन की दुआ मांगी। लोगों में मस्जिद में रहकर पूरी रात अपने गुनाहों से तौबा की और मगफिरत के लिए दुआएं मांगी। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर अपने वालिदैन व बुजुर्गों की कब्र पर रोशनी और खुशबू की। उनके गुनाह माफ करने लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने पूरी रात जागकर कुरान पाक की तिलावत करने के साथ दुरुद पाक आदि पढ़ा। मंगलवार को रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें