आरएस पुरा। पंचायत रठाना की सरपंच शक्ति बाला तथा पंच यशपाल ने बुधवार को पंचायत के लोगों में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड वितरित किए। शक्ति बाला ने बताया कि जिन लोगों के नाम सर्वे में नहीं थे। उनके नाम शामिल कराकर उनके कार्ड बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ मिल सकें।
सरपंच ने कहा कि प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिले। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता के आधार पर रखा है। ताकि ग्रामीणों की बेहतरी हो सके। संवाद