विजयपुर। राजकीय उच्चतर पाठशाला घो ब्राह्मणा में डोगरी मान्यता दिवस पर बुधवार को कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने की। जबकि साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता तारा चंद कलांदरिया मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन डॉ. कुलदीप डोगरा ने किया। इस अवसर पर रशपाल, अजीत पाल, बैसाखी राम, तारा चंद कलांदरिया, कीमत राज, चमन लाल चमन, डॉ. कुलदीप डोगरा आदि कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर मनोरंजन करने के साथ-साथ डोगरी भाषा के विकास और प्रोत्साहन से संबंधित संदेश दिया। प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने कवियों का स्वागत और धन्यवाद किया। संवाद