फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर शिवसेना द्वारा श्री माता वैष्णो देवी के लिए किया जाएगा यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर शिवसेना द्वारा श्री माता वैष्णो देवी के लिए यात्रा के आयोजन के दौरान पत्रकारवार्त? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। शिवसेना की तरफ से नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 6 अक्तूबर को जम्मू से कटरा के लिए रवाना होगी। 7 अक्तूबर को पहले नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने शनिवार को यहां प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह उपजिला से भी यात्री रवाना होंगे। जम्मू संभाग के सभी क्षेत्रों से आने वाले यात्री एमए स्टेडियम में एकत्रित होंगे और उसके बाद सभी बस से कटरा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि शिवसेना की ओर से 38 वीं बार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में महिला इकाई प्रधान ममता देवी, राजू सलारिया, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश गुप्ता कुलदीप भार्गव, मंगू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें