फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सुचेतगढ मंडल की वैठक

विज्ञापन
सुचेतगढ मंडल की वैठक के दौरान भाजपा के संगठन मंत्री अशौक कौल व अन्या दीप प्रजवल्लति करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा की तरफ से शुक्रवार को सुचेतगढ़ में बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। आरएस पुरा अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

अशोक कौल ने कहा कि वह प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए तैयार हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में कार्यकर्ता ईमानदारी तथा मेहनत से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करें। केंद्र की मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने कहा की सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दो मंडल बनाए गए हैं। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे।
बैठक में जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता, सह प्रभारी मनमोहन सिंह, आकाश चोपड़ा, कृष्ण चौधरी, गार सिंह, बीडीसी अध्यक्ष सुचेतगढ़ तरसेम सिंह, बीडीसी अध्यक्ष आरएस पुरा तरसेम लाल शर्मा, सरपंच सरदार ओंकार सिंह, सुरजीत चौधरी, रजनी चौधरी विजय चौधरी, बीना देवी, पंच प्रवीण सिंह, पुष्पा देवी, जसवीर सिंह, दर्शन चौधरी, देवराज चौधरी, सर्वण सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें