पत्रकारों को जानकारी देते हुए चोधरी मोहन सिंह व अन्य
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कांग्रेस जिला जम्मू ग्रामीण उपप्रधान चौधरी मोहन सिंह ने कहा है कि आरएस पुरा सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के खराब हो रहे भविष्य को बचाने के लिए स्कूलों को खोला जाए। वह बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू के भारत-पाक सीमा के साथ लगते गांवों में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने के लिए हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मोहन सिंह का कहना है कि कोरोना को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। शहरी इलाकों के बच्चे तो ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में जहां मोबाइल इंटरनेट की उचित सुविधा नहीं है। वहां के बच्चे कैसे ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर सकेंगे। अगर सरकार चाहती है कि ग्रामीण सीमावर्ती बच्चों का और भविष्य खराब न हो तो ऐसे में स्कूलों को दोबारा खोलने का प्रयास किया जाए। बच्चों को महामारी से बचाने के लिए टीके लगाए जाएं। उन्होंने ने वर्तमान सरकार से मांग करते हुए कहा है कि आरएस पुरा के सुचेतगढ़ सहित अन्य सभी सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिला जम्मू में स्कूलों को खोलने के कदम उठाए जाएं।