गांव भारदा में व्लाक कांग्रेस कमेटी की तरफ से सदस्यता अभियान के दौरान बैठे कार्यकर्ता।
अखनूर। गांव भारदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की तरफ से गांव भारदा में सदस्यता अभियान चलाया गया। अखनूर ब्लाक कमेटी उपाध्यक्ष मोहन लाल भगत की अगुवाई में टीम ने सदस्यता अभियान चलाया और कांग्रेस की देशव्यापी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
उपाध्यक्ष मोहनलाल भगत ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश में महंगाई चरम पर है। लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जूठे वादे करके सरकार बनाई, जबकि देश के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसानों और गरीबों के लिए कारगर योजना नहीं बनाने पर बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोगों में केंद्र सरकार के प्रति गहरा रोष है। लोग बदलाव लाने के मूड में हैं। भाजपा पार्टी उतर प्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्य में हार निश्चित है। इस अवसर पर कार्यकारिणी प्रधान बलदेव राज, करतार चंद, मेजर सिंह और अन्य मौजूद थे।