फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से प्रदेश के हालात पर विचार विमर्श किया

विज्ञापन
अखनूर....... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा की आगवाई मे क्षेत्र के कांग्रेस
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा की अगुवाई में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर से जम्मू में मिला। इस दौरान उनसे प्रदेश के हालात और अखनूर विधानसभा सीट के अनेक पहलुओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने अवगत करवाया कि क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं के लिए परेशानियों से गुजरना पड़ता है, मगर ऐसा लगता है क्षेत्र में प्रशासन नाम की चीज नहीं है। जबकि भाजपा हमेशा ही लोगों को आश्वासन देती रहती है। ऐसे में लोग कांग्रेस नीतियों को याद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। सभी कार्यकर्ताआें को संगठित करके जमीनी स्तर पर काम करना होगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और कार्यकर्ता को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर काली दास, पूर्ण चंद, अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, यश टाकाईया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें