फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए किसानों में मची रही अफरा तफरी

विज्ञापन
सांबा खाद लेने के लिए कतारो मे खडे किसान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले में डीएपी खाद की आपूर्ति सोमवार से शुरू हो गई है। खाद कम आने से किसान काफी परेशान दिखे। जैसे ही खाद केंद्र पर ट्रक आने शुरू हुए किसानों में उसे लेने के लिए होड़ लग गई। पहले लंबी-लंबी कतार में किसानों को खडे़ किया गया। बाद में वह जोर जबरदस्ती के साथ ट्रक से खाद के बैग उठाने लगे। कई क्षेत्रों में पुलिस की मदद ली गई। किसानों के अनुसार जब भी उन्हें फसल लगाने का समय आता है, कभी बीज तो कभी खाद की कमी आ जाती है। ऐसे में किसान परेशान है। संवाद
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रही खाद
विजयपुर। इस समय गेहूं की बिजाई हो रही है, लेकिन समय पर खाद न मिलने के कारण किसान परेशान हो गया है। किसानों ने बताया कि समय पर खाद नहीं मिल रही है। केंद्र पर जाते हैं तो वह कहा जाता है कि खाद कल ले जाना, लेकिन दूसरे दिन भी खाद नहीं मिलती है। हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसान हरकेश कुमार, दीपराज, हेमराज, रामपाल, दीपक कुमार आदि ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि किसान परेशान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें