फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र देखने लद्दाख के सांसद पहुंचे छंब

विज्ञापन
लोकसभा सांसद जसमयांग रिंग नामगयल का मुंह मीठा करातीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने रविवार को छंब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। भाजपा मंडल की तरफ से सांसद को खौड़ भाजपा कार्यालय में रोका गया, जहां भाजपा महिला मंडल की तरफ से उनको राखी बांधी गई। सांसद ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि यह मेरा कोई आधिकारिक दौरा नहीं है। मेरा दिल कर रहा था यहां के सीमावर्ती क्षेत्र को देखने का। इसलिए मैं आया हूं।
विज्ञापन

सांसद नामग्याल ने सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के गांवों का दौरा कर देखा और लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने सांसद को अवगत कराया कि वह किस हाल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सुविधाएं नहीं मिलने पर ज्यादा तर लोग पलायन कर चुके हैं। पलांवाला क्षेत्र के लोगों ने सांसद को पीएचसी पलांवाला की जर्जर इमारत भी दिखाई और पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की सड़क के बारे में बताया।
सांसद ने कहा कि मैं खुद सीमावर्ती गांव का रहने वाला हूं। आज मैं देख रहा हूं कि लोग गांवों से पलायन कर शहरों की तरफ भाग रहे हैं। पलायन करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। मेरी यही कोशिश है कि सीमावर्ती गांव के लोगों को हर तरह की सुविधाएं गांवों में ही उपलब्ध कराई जाएं। एक बैठक मं सांसद ने कहा कि मैंने यहां के हालात को देखा है। आप लोग एक ज्ञापन मुझे भेज दें और मैं और आपके सांसद जुगल किशोर से चर्चा कर हम दोनों समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

लद्दाख के सांसद ने डीडीसी सदस्य से बंधवाई राखी
अखनूर। भाजपा कार्यकर्ता व लद्दाख से लोकसभा सांसद जमयांग सेरिंग नामगयल ने रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर अखनूर का दौरा किया। इस दौरान डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ से मुलाकात कर राखी बंधवाई। शारदा भाऊ ने सांसद की सुरक्षा में शामिल सुरक्षाकर्मियों को भी राखी बांध कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। सांसद नामग्याल ने कामेश्वर मंदिर में माथा टेक करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, विशन लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें