प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 नवम्बर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी यहां पर दो रैलियों को संबंधित करेंगे और राज्य के लिए कुछ बड़े पैकजों की घोषणा भी कर सकते हैं। पीएम मोदी के कश्मीर दौरे पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री मोदी के पर लग रहे सांप्रदायिक आरोपो को गलत बताया है।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सीएम मुफ्ती ने दादरी की घटना पर बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के सांप्रदायिक बयानों पर पीएम की चु्प्पी पर के बारे में पूछा गया तो मुफ्ती ने कहा, 'दादरी की घटना बहुत भयंकर और दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन मोदी का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास है।
मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय दीजिए। मुझे पूरा यकीन है कि वह बीजेपी के बड़बोलों पर जरूर लगाम लगाएंगे।' साथ ही मुफ्ती ने यह भी कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है।