फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में अलगाववादियों की काट के लिए खास पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 नवंबर की प्रस्तावित रैली को भाजपा अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। इसके कई कारण हैं। एक तो इसी दिन अलगाववादियों ने मिलियन रैली का एलान किया है।
विज्ञापन


दूसरा रियासत में सरकार बनने के बाद पीडीपी-भाजपा की यह पहली संयुक्त रैली है। ऐसे में भीड़ जुटाने तथा अलगाववादियों की काट के लिए भाजपा ने पीपुल्स कांफ्रेंस को मैदान में उतारा है।

पीपुल्स कांफ्रेंस से मंत्री सज्जाद लोन की हंदवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में अच्छे खासे प्रभाव का पार्टी भरपूर लाभ लेने की तैयारी में है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव रियासत के मंत्रियों, विधायकों तथा टीम के साथ रैली की सफलता में पिछले दो दिनों से जुटे हुए हैं तो पीडीपी की ओर से स्वयं मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पीपुल्स कांफ्रेंस को भी साथ लिया है। सूत्रों का कहना है कि पीडीपी-भाजपा की ओर से अलग-अलग बैठकें कर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत भाजपा अपने दमखम पर भीड़ जुटाने के लिए पीपुल्स कांफ्रेंस को भी साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन

सोशल पेज हो सकते हैं ब्लॉक


माना जा रहा है कि सज्जाद लोन के बल पर हंदवाड़ा तथा आसपास के इलाके से काफी संख्या में लोग आ सकते हैं। इसी वजह से रैली का समय दोपहर बाद का रखा गया है ताकि ठंड से भीड़ की संख्या पर असर न पड़ सके।

इसके साथ ही श्रीनगर के आसपास के इलाके को भी केंद्रित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि रैली में पीडीपी-भाजपा के साथ ही पीपुल्स कांफ्रेंस भी शामिल रहेगा। सभी अपने अपने तरीके से रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

दावा किया कि रैली दमदार होगी। रियासत में विकास के नए आयाम खुलेंगे। हुर्रियत (जी) अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी की ओर से 7 नवंबर को प्रस्तावित मिलियन मार्च पर पुलिस की पैनी नजर है।

मार्च का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने वाले फेसबुक तथा ट्विटर के पेज चिह्नित किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के साइबर क्राइम सेल की ओर से ऐसे 120 से अधिक पेज चिह्नित किए जा चुके हैं। इन्हें ब्लाक किया जा सकता है। इसके साथ ही क्राइम सेल की छानबीन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें