कहां-कहां पीएम मोदी मना चुके हैं योग दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया था। इस योग सत्र में पीएम मोदी के साथ 84 देशों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही 35,985 लोगों ने योगासन किया था। इसके बाद 2016 में पीएम मोदी ने चंडीगढ़, 2017 में देहरादून, 2018 में रांची, 2019 में लखनऊ में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया था।
2020 में भारत में कोरोना वायरस की महामारी के चलते योग दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। वर्ष 2021 में भी ऐसी ही स्थिति रही। 2022 में हालात कुछ सामान्य होने के बाद पीएम मोदी ने मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाया। साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया। इस साल 10वां योग दिवस पीएम श्रीनगर में मनाने पहुंच रहे हैं।
प्रदेश में जल्द हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने भी इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि प्रदेश के लोग अपनी सरकार चुनने के हकदार हैं। वहीं, केंद्र सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट से सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के आदेश जारी हुए हैं। इस बीच प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
भाजपा ने जम्मू कश्मीर चुनाव के प्रभारी नियुक्त कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं, 27 जून को कांग्रेस जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करने जा रही है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने भी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। उधर, कश्मीर केंद्रित पार्टियों ने भी विधानसभा चुनाव के लिए कदमताल शुरू कर दिया है।