फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Srinagar: विधानसभा चुनाव, विपक्ष, 370, जम्हूरियत-कश्मीरियत, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Thu, 20 Jun 2024 07:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीएम मोदी गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। दौरे के पहले दिन श्रीनगर में उन्होंने 'युवाओं को सशक्त बनाना और जम्मू कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को संबोधित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्ज मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। पीएम ने कहा कि सबको बांटने वाली दीवार अनुच्छेद 370 हटा दी गई है और प्रदेश में सभी को समान अवसर और अधिकार मिल रहे हैं। गुरुवार को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। दौरे के पहले दिन श्रीनगर में उन्होंने 'युवाओं को सशक्त बनाना और जम्मू कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को संबोधित किया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे।

जम्मू कश्मीर के लोग जल्द चुनेंगे अपनी सरकार

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बड़ी कही है। उन्होंने कहा, 'वो दिन भी जल्द आएगा जब जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में अपना भविष्य और उज्जवल बनाएगा। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं। जल्द यहां के लोग अपनी सरकार चुनेंगे।'

विज्ञापन

सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है

पीएम मोदी ने कहा कि सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है। अब सही मायने में जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू हुआ है और जिन्होंने इसे अब तक लागू नहीं हुआ है, वो इसके दोषी हैं। आज लाल चौके में शाम तक रौनक रहती हैं। अब डल झील के किनारे स्पोर्ट्स कारों का शो हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

जम्मू कश्मीर में सबको अधिकार और अवसर मिले

पीएम मोदी ने कहा उनकी सरकार ने सबको अधिकार और अवसर दिए हैं। महिलाओं को लाभ मिला। समाज के कमजोर तबकों की आवाज सुनी गई। पहली बार विधानसभा में एसटी समुदाय की सीटें आरक्षित की गई। पहाड़ी समुदाय, पाडरी, गड्डा ब्रहाम्ण को एसटी का आरक्षण मिला है। ओबीसी को उनके अधिकार मिले हैं।

जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है

पीएम मोदी ने कहा, ' जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है। अब वो परिणाम चाहती है। 
हमारी सरकार रिजल्ट लाकर दिखाती है। इस प्रदर्शन के आधार पर जनता ने तीसरी बार चुना है। साठ साल बाद इसी प्रदर्शन के चलते इसी भरोसे के चलते जनता ने हमारी सरकार को चुना है।

तीन बार किसी सरकार का बनना बहुत बड़ा वैश्विक प्रभाव बनाता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उनकी सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। पीएम ने कहा कि तीन बार किसी सरकार का बनना बहुत बड़ा वैश्विक प्रभाव होता है। इससे देश को देखने का नजरिया बदलता है। इससे दूसरे देश अपने साथ भारत को प्राथमिकता देते हैं। 
विज्ञापन

विश्व मंच पर एक बार फिर चमकेगा श्रीनगर

पीएम मोदी ने कहा कि कल श्रीनगर में योग दिवस का मुख्य समारोह होगा, जिसे देश ही नहीं दुनिया भर में देखा जाएगा। विश्व मंच पर एक बार फिर श्रीनगर चमकेगा। इससे यहां के पर्यटन कारोबार को भी लाभ होगा। शब्दों के साथ धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने अपना स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें