फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चुनाव कराने को हर्षदेव ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी, चुनाव आयोग से जल्द कदम उठाने की मांग

Fri, 12 May 2023 12:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हर्ष देव सिंह ने कहा कि अदालत ने कई मौकों पर यह माना है कि उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव छह महीने के भीतर होने चाहिए, जहां विधानसभाएं समय से पहले भंग हो जाती हैं।
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ वकील हर्षदेव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह केंद्र सरकार और भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को तत्काल कदम उठाने के निर्देश जारी करें।

विज्ञापन


यह रिट याचिका एनपीपी की वरिष्ठ नेता मंजू सिंह, देस राज अध्यक्ष खंड विकास परिषद रामनगर और अश्री देवी सदस्य डीडीसी उधमपुर के नाम से दायर की गई है। हर्षदेव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर चार वर्षों से लोकतांत्रिक सरकार से वंचित है।

चुनावों में देरी हो रही है। किसी न किसी कारण से स्थगित किया जा रहा है। कहा कि उन्होंने संविधान की भावना और शीर्ष अदालत के क्रमिक फैसलों के अनुरूप केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की सरकार के पुनरुद्धार के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा सुनवाई की तारीख अभी तय की जानी है। हर्ष देव सिंह ने कहा कि अदालत ने कई मौकों पर यह माना है कि उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव छह महीने के भीतर होने चाहिए, जहां विधानसभाएं समय से पहले भंग हो जाती हैं।

यहां तक कि महाराष्ट्र राज्य से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले में शीर्ष अदालत ने दोहराया कि छह महीने के भीतर विधानसभा सीटों को भरना वैधानिक दायित्व है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग उचित प्रतिनिधित्व से वंचित न हों।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें